गौहनिया - फटे गैस सिलेंडर का अवशेष व मौके पर मौजूद लोग
घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया गांव के मजरा दशई बंधवा में बीती रात गुमटी में आग लग गई। इससे गुमटी में रखा गैस सिलिंडर फट गया। हालांकि, किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
मनोज कुमार पटेल पुत्र लाल बहादुर निवासी दशई बंधवा, गौहनिया की पास में गुमटी है। इसके अलावा छप्पर बनाकर चाय-पान व घरेलू उपयोग की खाद्य सामग्री की दुकान चलाता है। बुधवार को शाम अपनी दुकान बंद कर वह घर चला गया। आधी रात गुमटी में आग लग गई। इस दौरान गुमटी में रखा गैस सिलिंडर फट गया। हालांकि, सिलिंडर में अधिक गैस नहीं थी, जिसके कारण बड़ा हादसा टल गया।
मनोज पटेल ने बताया कि लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उसने बताया कि हो सकता है कि किसी अराजकतत्वों ने बीड़ी और सिगरेट फेंका हो, जिस कारण आग लगी हो। गौहनिया चौकी इंचार्ज अनुराग यादव ने बताया कि छप्पर व गुमटी में लगी आग के कारण सिलिंडर फटा है।