फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शाॅर्ट सर्किट से किसानों की गेहूं की फसल राख

Fri, 10 Apr 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मेजा के उरनाह में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से गेहूं की खड़ी फसल जलकर हुई राख। संवाद
विज्ञापन
उरनाह गांव में बृहस्पतिवार को शाॅर्ट सर्किट से दो किसानों की गेहूं की खड़ी फसल राख हो गई। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि उरनाह के किसान ओम प्रकाश शुक्ल के खेत के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहा है। अचानक तार में शाॅर्ट सर्किट से निकली चिंगारी गेहूं की खड़ी फसल पर जा गिरी, जिससे पड़ोस के किसान अनिल कुमार शुक्ला के खेत में भी आग लग गई। पीड़ित किसानों ने बताया कि सरकारी ट्यूबवेल की टंकी में पानी भरा था, जिससे आग बुझाया गया। उरनाह के प्रधान विकास शुक्ला ने पीड़ित किसानों की सहायता की मांग तहसील प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें