फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : परीक्षा खत्म होते ही प्रयागराज जंक्शन पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़

Mon, 15 Jun 2026 12:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश प्रवक्ता भर्ती परीक्षा संपन्न होने के बाद रविवार को प्रयागराज जंक्शन पर परीक्षार्थियों की भीड़ पहुंच गई। स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं बची। खासकर सूरत (उधना) की तरफ जाने वाली स्पेशल ट्रेन में सवार होने के लिए परीक्षार्थियों में खासी कशमकश देखने को मिली। हालांकि, प्रयागराज से कोई स्पेशल ट्रेन चलाने की नौबत नहीं आई।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पर भीड़। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश प्रवक्ता भर्ती परीक्षा संपन्न होने के बाद रविवार को प्रयागराज जंक्शन पर परीक्षार्थियों की भीड़ पहुंच गई। स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं बची। खासकर सूरत (उधना) की तरफ जाने वाली स्पेशल ट्रेन में सवार होने के लिए परीक्षार्थियों में खासी कशमकश देखने को मिली। हालांकि, प्रयागराज से कोई स्पेशल ट्रेन चलाने की नौबत नहीं आई।

विज्ञापन

रविवार दोपहर प्रथम पाली की परीक्षा खत्म हुई तो उज्जैन और इंदौर की तरफ जाने वाली डॉ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस में सफर करने के लिए काफी परीक्षार्थी प्लेटफॉर्म पर जुट गए। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने यात्रियों को कतारबद्ध कराया और उन्हें ट्रेन में चढ़ाया।

उधर, शाम को जब दूसरी पाली की परीक्षा छूटी तो स्टेशन पर एक बार फिर से भीड़ का दबाव बढ़ गया। शाम सात बजे रवाना होने वाली उधना स्पेशल ट्रेन में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। इस ट्रेन में अभ्यर्थियों की सबसे ज्यादा भीड़ दर्ज की गई।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के मंडल जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए कानपुर सेंट्रल से झांसी और प्रयागराज के लिए पहले परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। वहीं, रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बसों में यात्रियों की संख्या पूरी तरह नियंत्रित रही। ऑन डिमांड बसें चलाने की जरूरत नहीं पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें