सरायममरेज थाना क्षेत्र के हरीपुर मर्रों पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार शाम प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खा लिया। घटना में प्रेमी शिवम मौर्या की मौत हो गई जबकि किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है।
सरायममरेज थाना क्षेत्र के हरीपुर मर्रों पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार शाम प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खा लिया। घटना में प्रेमी शिवम मौर्या की मौत हो गई जबकि किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शिवम पर किशोरी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे दोनों हरीपुर मर्रों के पास बेहोशी की हालत में मिले। ग्रामीणों की मदद से उन्हें सीएचसी ले जाया गया जहां गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शिवम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया कि सरायममरेज क्षेत्र के एक गांव से तीन दिन पहले प्रेमी युगल घर से फरार हो गए थे। युवती के परिजनों ने मामले में सरायममरेज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन घरवालों को यह बात मंजूर नहीं थी, इसलिए दोनों ने जहर खा लिया। शिवम की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।