फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा निरस्त कर दोबारा कराने की मांग, अभ्यर्थियों ने लगाए कई आरोप

Sat, 04 Oct 2025 01:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रतियोगी छात्रों ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा निरस्त कर दोबारा कराने की मांग की है। उन्होंने शुक्रवार को यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग में ज्ञापन सौंपकर परीक्षा नियंत्रक को भी हटाए जाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग, UPESSC - फोटो : X(@upesscprayagraj)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतियोगी छात्रों ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा निरस्त कर दोबारा कराने की मांग की है। उन्होंने शुक्रवार को यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग में ज्ञापन सौंपकर परीक्षा नियंत्रक को भी हटाए जाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए। आयोग की ओर से असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है लेकिन अब दोबारा परीक्षा कराने की मांग उठने लगी है।

विज्ञापन


आयोग पर एकत्रित प्रतियोगियों का कहना था कि यह परीक्षा शुरू से ही विवादों में रही है। एक अभ्यर्थी नकल करते पकड़ा गया था। साथ ही एसटीएफ ने कई अन्य लोगों को भी पकड़ा है जो पेपर लीक कराने की कोशिश में लिप्त थे। उनका कहना था कि विवादों के बीच अध्यक्ष का इस्तीफा भी कई सवाल खड़े करता है। छात्रों ने कहा कि मांग नहीं पूरी हुई तो बड़ा आंदोलन होगा। ज्ञापन देने वालों में लालता प्रसाद, शशिभूषण, शशिकांत, सुखदेव, नंदकिशोर प्रजापति, नरेंद्र शर्मा, सौरभ, अभय, सुनील मौर्या, मनीष सिंह आदि शामिल रहे।


विरोध के मुख्य बिंदु

आवेदन के क्रम में ही रोल नंबर का आवंटन
हिंदी के पेपर में एक ही यूनिट से अधिक सवाल
20 से अधिक प्रश्न एवं उनके जवाब में त्रुटि
आपत्तियों के निस्तारण के बगैर ही परिणाम घोषित किया गया
ओएमआर शीट में सीरीज का उल्लेख नहीं होना

पीसीएस के कई आवेदकों का जारी नहीं हुआ प्रवेश पत्र

पीसीएस-2025 प्रारंभिक परीक्षा के कई अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र ही जारी नहीं हुआ है। इसे लेकर अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में ज्ञापन सौंपा है। प्रतियोगियों का कहना था कि उन्होंने ऑनलाइन फीस जमा की है इसके बाद भी प्रवेश पत्र जारी नहीं हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने प्रवेश पत्र जारी करने और परीक्षा में शामिल कराने की मांग की। ज्ञापन उपसचिव गौरव रंजन श्रीवास्तव ने लिया। वहीं, आयोग के अफसरों का कहना है कि प्रतियोगियों के प्रत्यावेदन मिले हैं। जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में आशुतोष पांडेय, सक्षम, रोली यादव, कर्नल मिश्र, शुभम सिंह रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें