फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : जिला पंचायत सदस्य समेत दो खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज

Fri, 02 Jul 2021 12:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

  • महिला को घर में नर्स का काम करने के लिए बुलाकर की थी वारदात
विज्ञापन
दुष्कर्म
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पंचायत सदस्य आरसी जाफरी की मुसीबत बढ़ती जा रही है। अब एक महिला ने सदस्य व उनके भाई के खिलाफ चरवा कोतवाली में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। इससे पहले सदस्य निर्वाचित होने के बाद कोटे की दुकान से इस्तीफा नहीं देने के मामले में आरसी जाफरी के खिलाफ केस दर्ज कराया जा चुका है।
विज्ञापन


करारी कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली अनुसूचित जाति की विवाहिता ने बताया कि वह मंझनपुर के ओसा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती थी। होली के दौरान मौजूदा जिला पंचायत सदस्य महगांव निवासी आरसी जाफरी से उसकी मुलाकात हुई। आरसी जाफरी ने घर में नर्स का काम करने के लिए प्रलोभन दिया। महिला के मुताबिक झांसे में आकर वह आरसी जाफरी के घर पहुंची। आरोप है कि वहां आरसी जाफरी व उसके भाई सैयद जाफरी ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर उसे धमकी दी गई थी। इस मामले की तहरीर महिला ने बुधवार को चरवा कोतवाली में दी। शिकायत पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताते चलें कि आरसी जाफरी महगांव के कोटेदार हैं। कोटेदार रहते हुए उन्होंने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा और निर्वाचित भी हुए। इसके बाद भी उन्होंने कोटेदार के पद से इस्तीफा नहीं दिया। इसके अलावा उन पर ओवररेट पर गल्ला देने का आरोप लगा। इस मामले में भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


इनका कहना है 
रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला ने बताया कि उसे जिला पंचायत सदस्य ने अपने घर में नर्स का काम करने के लिए बुलाया था। वहां पर सदस्य व उसके भाई ने दुष्कर्म किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

श्यामकांत, सीओ चायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें