फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पति समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

Fri, 28 Mar 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त प्रयागराज के आदेश पर उतरांव पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
मुरली प्रसाद निवासी रामपुर देवली ने बेटी रंजना सिंह की शादी, आतरौरा गांव निवासी पवन कुमार के साथ वर्ष 2021 में की थी। आरोप है कि शादी के एक माह बाद ससुराल पक्ष दहेज को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगें। साथ ही दहेज में पांच लाख नगद और कार की मांग करने लगें। जब विवाहिता के परिजनों ने इन्कार किया तो ससुरालजनों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने बताया कि रोजाना की मारपीट से परेशान होकर वह मायके लौट आई। परिजनों ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। जिसके बाद उतरांव पुलिस पवन कुमार, ससुर दयाराम, जेठ अनिल कुमार, देवर नीरज सिंह , ननद कुमारी अर्चना, सुमित्रा देवी के खिलाफ गाली - गलौज, जान से मारने की धमकी एवं दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें