फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : योग दिवस पर पतंजलि नर्सरी स्कूल में आयोजित हुआ शिविर, बच्चों ने लिया किया अभ्यास

Sun, 21 Jun 2026 05:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि नर्सरी स्कूल, प्रयागराज में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" रही, जिसका उद्देश्य योग के माध्यम से सभी आयु वर्ग के लोगों को स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
पतंजलि नर्सरी स्कूल में योगाभ्यास करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि नर्सरी स्कूल, प्रयागराज में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" रही, जिसका उद्देश्य योग के माध्यम से सभी आयु वर्ग के लोगों को स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

विज्ञापन


इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती विभा श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ योग के महत्व तथा उसके स्वास्थ्यवर्धक लाभों पर प्रकाश डालते हुए किया गया।

योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वज्रासन, भुजंगासन, वृक्षासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया तथा प्राणायाम के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया। साथ ही नियमित योगाभ्यास द्वारा तनावमुक्त एवं संतुलित जीवन जीने के महत्व पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती विभा श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने सभी को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने स्वस्थ, निरोग एवं सकारात्मक जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया। समापन प्रार्थना एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें