धूमनगंज के पीएसी गेट के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार रेस्टोरेंट संचालक प्रशांत तिवारी (32) की मौत हो गई। वह फर्रुखाबाद में तैनात जिला सेवायोजन अधिकारी (डीईओ) अमित तिवारी के चचेरे भाई थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
प्रशांत झूंसी में अतुल्यम नाम से रेस्टोरेंट चलाते थे। शनिवार रात वह अपने शेफ को धूमनगंज में बाइक से छोड़ने गए थे। देर रात करीब दो बजे लौटते समय पीएसी गेट के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। गंभीर रूप से घायल प्रशांत को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
प्रशांत दो भाइयों में छोटे थे। उनके चचेरे भाई अमित तिवारी वर्ष 2017 बैच के अधिकारी हैं और वर्तमान में फर्रुखाबाद में जिला सेवायोजन अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि भाई से अक्सर बातचीत होती रहती थी। कभी लगा ही नहीं कि वह हम सब को छोड़कर ऐसे ही चला जाएगा। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही रिश्तेदार और परिचित पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।