फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बरातियों से भरी बस शारदा सहायक नहर में पलटी, दो घायल

Thu, 12 Feb 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करनाईपुर क्षेत्र के सराय मदन गांव के पास नहर में पलटी बस को देखते ग्रामीण
विज्ञापन
बहरिया थाना क्षेत्र के सराय मदन नहर रोड पर मंगलवार रात करीब दो बजे बरातियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। हालांकि, नहर में पानी कम था।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार बस की रफ्तार काफी अधिक थी। अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बस शारदा सहायक नहर में पलट गई। बस पलटते ही लोगों में चीख-पुकार मच गई।
शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद सभी बरातियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में एक-दो लोगों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें दोनैया चौराहे स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। बस मऊआइमा थाना क्षेत्र के तिलई बाजार से अंदावा गई थी। लौटते समय यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें