फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दो युवकों में विवाद के बाद फोड़ा गया बम, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
धोबीघाट चौराहे के पास दो युवकों में विवाद के बाद एक ने बम फोड़कर सनसनी फैला दी। इसके बाद वहां से भाग निकला। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घटना रात आठ बजे के करीब हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां बाइक से पहुंचे। वह आपस में बातचीत कर रहे थे और कुछ देर बाद उनमें बहस होने लगी। बात बढ़ी तो एक ने दूसरे पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए।
थप्पड़ मारने का साथी ने विरोध किया तो युवक ने बम फोड़कर सनसनी फैला दी। आसपास के लोग दौड़े तो वह गालियां देते हुए भाग निकला। पिटने वाले युवक की उम्र करीब 20 वर्ष है और वह नगर निगम कॉलोनी सिविल लाइंस का रहने वाला है। जबकि बम फोड़ने वाला युवक अल्लापुर का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और युवक से पूछताछ की। सूत्रों का कहना है कि किसी महिला मित्र को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। फिलहाल देर रात तक थाने में मामले की शिकायत नहीं दी गई थी। थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हमलावर युवकों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें