फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : अरैल में टक्कर के बाद एक नाव पलटी, 15 श्रद्धालु बचाए गए, अरैल के सेल्फी प्वाइंट के पास हुआ हादसा

Tue, 25 Feb 2025 01:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

अरैल में सेल्फी प्वाइंट के पास सोमवार शाम दो नाव आपस में टकरा गईं। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से एक नाव पलट गई और इसमें सवार 15 लोग नदी में गिर गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरैल में सेल्फी प्वाइंट के पास सोमवार शाम दो नाव आपस में टकरा गईं। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से एक नाव पलट गई और इसमें सवार 15 लोग नदी में गिर गए। घाट से कुछ दूरी पर डीप वाटर बैरिकेडिंग सही कर रही जल पुलिस की टीम ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ। जल पुलिस के मुताबिक, 15 श्रद्धालुओं से भरी एक नाव अरैल से संगम की ओर जा रही थी। इसी दौरान श्रद्धालुओं को लेकर दूसरी नाव वापस घाट की ओर आ रही थी। रास्ते में दोनों नावों की टक्कर हो गई। संतुलन बिगड़ने के चलते वापस आ रही नाव पलट गई। इसमें सवार सभी 15 श्रद्धालु नदी में गिर गए। इसमें देहरादून की पूजा व दिल्ली की आरती समेत अन्य श्रद्धालु शामिल थे।

इसी दौरान घाट से कुछ दूर पर डीप वाटर बैरिकेडिंग को दुरुस्त कर रहे जल पुलिसकर्मियों की नजर पड़ गई और उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। हालांकि इस दौरान नाव नदी में डूब गई। सीओ जल पुलिस रजनीश यादव ने बताया कि सभी श्रद्धालु सकुशल हैं। उन्हें गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें