फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam : पकड़े गए 14 फर्जी परीक्षार्थी, पौने तीन लाख ने छोड़ी हिंदी की परीक्षा

Tue, 25 Feb 2025 12:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन 2.72 लाख परीक्षार्थियों ने हिंदी का पेपर छोड़ दिया। वहीं, दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए 14 फर्जी परीक्षार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए प्रतापगढ़ के एक केंद्र पर खड़े छात्र। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन 2.72 लाख परीक्षार्थियों ने हिंदी का पेपर छोड़ दिया। वहीं, दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए 14 फर्जी परीक्षार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इसके अलावा नौ परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए हैं।

महाकुंभ में भीड़ व यातायात प्रतिबंधों के मद्देनजर सोमवार को प्रयागराज को छोड़कर बाकी सभी जिलों में यूपी बोर्ड की परीक्षा आयोजित की गई। प्रयागराज में स्थगित परीक्षा नौ मार्च के लिए प्रस्तावित की गई है। जो 335 केंद्रों पर होगी। पहले दिन सुबह आठ से 11:15 बजे की पाली में हाईस्कूल हिंदी व प्रारंभिक हिंदी और इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान की परीक्षा थी।

विज्ञापन


दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम 5:15 बजे तक इंटर हिंदी व सामान्य हिंदी और हाईस्कूल हेल्थकेयर विषय की परीक्षा आयोजित की गई। यूपी बोर्ड मुख्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पालियों की परीक्षा में पंजीकृत 51,49,043 परीक्षार्थियों में से 48,76,219 उपस्थित हुए और 2,72,824 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

पहली पाली में पंजीकृत 26,36,826 परीक्षार्थियों में से 1,61,964 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे और दूसरी पाली में पंजीकृत 25,12,217 परीक्षार्थियों में से 1,10,860 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान फर्रुखाबाद में छह, गाजीपुर में चार, कन्नौज, जौनपुर, फिरोजाबाद व प्रतापगढ़ में एक-एक फर्जी परीक्षार्थियों को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया।

यूपी बोर्ड के सचिव सचिव भगवती सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी जिले में कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई और परीक्षा निष्पक्ष, नकलविहीन व शांतिपूर्ण संपन्न हुई।

विज्ञापन

नकल पर सख्ती से भी परीक्षा छोड़ने वालों की बढ़ी संख्या

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक बृजेश कुमार शर्मा का कहना है कि नकल पर नियंत्रण के लिए शासन के सख्त रुख के कारण भी परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या बढ़ी है। हिंदी की परीक्षा छोड़ने का मतलब है कि परीक्षार्थी ने फर्जी रजिस्ट्रेशन कराया होगा या दो जगह से रजिस्ट्रेशन करा लिया होगा, ताकि मौका मिलने पर नकल की जा सके या अपनी जगह किसी दूसरे को परीक्षा में बैठाया जा सके। लेकिन, जब नकल करने या अपनी जगह किसी दूसरे फर्जी परीक्षार्थी को बैठाने पर पकड़े जाने का खतरा बढ़ जाता है तो परीक्षार्थी आमतौर पर परीक्षा छोड़ देते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें