फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सिविल लाइंस में इलाज के लिए लाए 14 लाख रुपये से भरा बैग गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में भर्ती रिश्तेदार के इलाज के लिए लाए गए 14 लाख रुपये से भरा बैग सिविल लाइंस के एल्गिन रोड स्थित सागरपेशा बस्ती से गायब हो गया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बहनोई समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


सरायइनायत निवासी विपिन सिंह की बुआ का बेटा मुंबई में भर्ती है। उसके इलाज के लिए विपिन 14 लाख रुपये लेकर रविवार सुबह करीब सात बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचा। ट्रेन पांच घंटे लेट होने के कारण वह एल्गिन रोड स्थित सागरपेशा बस्ती में रहने वाले अपने मित्र के घर चला गया। उसने रुपये से भरा बैग वहीं रखा और मित्र के साथ कुछ खाने-पीने के लिए बाहर निकल गया।
दोपहर करीब 12 बजे लौटने पर बैग गायब मिला। इस दौरान मित्र का बहनोई बब्बू भी वहां नहीं था। विपिन ने सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बब्बू को पकड़ लिया। विपिन के मित्र को भी पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पूछताछ में बब्बू ने बताया कि उसने रुपये अपने बेटे को दे दिए थे। बेटे ने रकम अपने दोस्त को देने की बात बताई। पुलिस जब उस युवक के घर पहुंची तो वह फरार मिला। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि रुपये लेकर फरार युवक की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर रकम बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें