फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

र्मी बेस वर्कशॉप को मिली ‘रफ्तार’

Sat, 08 Nov 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद, 7 नवंबर। जनरल अफसर कमांडिंग मध्य भारत क्षेत्र लेफ्टिनेंट जनरल जे. जॉर्ज अपनी पत्नी एवं सेना पत्नी कल्याण संघ मध्य भारत क्षेत्र की क्षेत्रीय अध्यक्ष पर्ली जॉन के साथ इलाहाबाद कैंट के दौरे पर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने 508 आर्मी बेस वर्कशॉप को ‘रफ्तार’ नाम की नई प्रोडक्शन लाइन समर्पित की।
विज्ञापन

सबसे पहले मुख्यालय पूर्व उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश सब एरिया के दौरे पर पहुंचे जनरल अफसर को पूर्व उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश सब एरिया में संबंधित अभियानों की तैयारी, प्रशिक्षण, संभारतंत्र, आंतरिक सुरक्षा और नागरिक प्रशासयन के साथ तालमेल एवं सहयोग के बारे में बताया गया। यह जानकारी उन्हें स्थानापन्न जनरल अफसर कमांडिंग पूर्व उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश सब एरिया ब्रिगेडियर रवि डिमरी ने दी। अधिकारियों से बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आपदा, विपत्ति और मुश्किल की घड़ी में अपनी भूमिका निभाने के लिए सैदव तैयार रहें। कहा कि सैनिक होने के नाते हर समय और किसी भी परिस्थिति में हमें अपने देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरना है। इसके बाद उन्होंने 508 आर्मी बेस वर्कशॉप का दौरा किया, जहां वर्कशॉप को ‘रफ्तार’ नाम की नई प्रोडक्शन लाइन समर्पित करते हुए कहा कि यह प्रोडक्शन लाइन उत्पादन गतिविधियों को नया आयाम प्रदान करेगी। निरीक्षण के दौरान वह हाई मोबिलिटी व्हैकिल्स एवं ब्रिजिंग उपकरण श्रेष्ठता के साथ तैयार किए जाने के लिए बधाई दी। साथ ही यूनिट के तकनीकी एवं प्रशासनिक क्रियाकलापों पर संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें