फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शन ट्रेन में अब लगेंगे एसी कोच

Tue, 09 Sep 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
दर्शन ट्रेन में अब लगेंगे एसी कोच
विज्ञापन

इलाहाबाद। अपनी सेवा को इंप्रूव करते हुए भारतीय रेलवे खानपान व पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने पुरी, रामेश्वरम, द्वारका धाम के साथ दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थानों के दर्शन कराने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि स्पेशल ट्रेन में इस बार स्लीपर के साथ एसी के भी कोच रहेंगे। लंबे समय से यात्री भारत दर्शन, दक्षिण दर्शन आदि ट्रेनों में एसी कोच की मांग कर रहे थे। 27 अक्तूबर को स्पेशल ट्रेन रवाना होगी।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी की तीन धाम स्पेशल संग दक्षिण दर्शन ट्रेन का रूट भी निर्धारित कर दिया है। यह ट्रेन अयोध्या, वाराणसी, पुरी, तिरुपति, कांचीपुरम, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, औरंगाबाद, द्वारका, उज्जैन जाएगी। 27 अक्तूबर को लखनऊ से चलने के बाद यह ट्रेन 13 नवंबर को वापस लौटेगी। आईआरसीटीसी के पिछले कुछ टूर पैकेजों की बात करें तो उसमें सवार होने वाले तकरीबन 50 प्रतिशत यात्री इलाहाबाद के ही रहे। इस बार भी आईआरसीटीसी यह मानकर चल रहा है कि स्पेशल ट्रेन में इलाहाबाद से ही ज्यादा सीटें बुक होंगी। इस टूर पैकेज में सफर करने वाले यात्रियों को चाय, सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात का खाना देने के साथ ही यात्रियों को नॉन एसी एवं एसी बसों से गंतव्यों तक पहुंचाया जाएगा। एसी में सफर करने वाले यात्रियों को संबंधित स्थानों पर मौजूद होटलों/गेस्ट हाउस में एसी कमरे ही दिए जाएंगे। जबकि स्लीपर के यात्रियों को नॉन एसी डारमेट्री मुहैया कराई जाएगी। स्लीपर के यात्रियों की सुविधा के लिए संबंधित स्थानों पर नॉन एसी और एसी के यात्रियों के लिए एसी बसें मौजूद रहेंगी। इलाहाबाद में आईआरसीटीसी के स्टेशन अफसर संदीप शुक्ला के मुताबिक बुकिंग के लिए यात्री इलाहाबाद जंक्शन के पार्सल कार्यालय के पास आईआरसीटीसी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इस ट्रेन में मुसाफिरों को पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर बर्थ आवंटित होगी। स्लीपर का किराया 16380, एसी थर्ड का 35460 एवं एसी सेकंड का किराया 47700 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें