फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

520 को बुलाया, आए केवल 56

Sun, 31 Aug 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। परिषदीय विद्यालयों में 72825 पदों की भर्ती के लिए चल रही काउंसलिंग के दूसरे दिन भी स्थिति पहले दिन जैसी ही रही। शनिवार को भी नाममात्र के आवेदक पहुंचे। काउंसलिंग के लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के कला और विज्ञान विषय की 520 महिला आवेदकों को बुलाया गया था जिसमें से महज 56 ने ही उपस्थिति दर्ज कराई। जिले की मेरिट काफी हाई होने की वजह से महिला आवेदकों की संख्या काफी कम रही।
विज्ञापन

सामान्य वर्ग कला में 26, विज्ञान 12 और अन्य पिछड़ा वर्ग कला 13 और विज्ञान में पांच महिला आवेदकों ने काउंसलिंग कराई। काउंसलिंग के लिए जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सात काउंटर बनाए गए हैं। डायट में कई आवेदक ऐसे भी पहुंचे जिन्होंने 29332 पदों के लिए पहले काउंसलिंग करा चुके हैं। अब वे 72825 पदों की हो रही काउंसलिंग में भी हिस्सा लेना चाहते थे। नियमानुसार आवेदक एक ही काउंसलिंग में हिस्सा ले सकता है, इसलिए उन्हें वापस कर दिया गया।
डायट प्राचार्य विनोद कृष्ण ने बताया कि 15 ऐसी महिला आवेदकों का भी प्रत्यावेदन लिया गया है, जिनका कहना था कि वे काउंसलिंग के लिए अर्ह्य हैं लेकिन मेरिट लिस्ट में उनका नाम नहीं है। रविवार को कला और विज्ञान विषय के सभी वर्गों सामान्य, ओबीसी, एससी और एसटी के 606 आवेदकों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें