फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बुलाकर किशोर की चाकू मारकर हत्या

Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
कौड़िहार (इलाहाबाद)। नवाबगंज इलाके में शनिवार रात नरई का पूरा गांव में रहने वाले 15 साल के इंदलेश पटेल को घर से बुलाकर हत्या कर दी गई। रविवार शाम उसका शव फोरलेन हाइवे किनारे मिली। इस घटना में दो लोगों को पुलिस खोज रही है। वे घर छोड़कर भागे हुए हैं।
विज्ञापन

नरई का पूरा कचिया गांव में रहने वाली डंगरी देवी के पति गामा पटेल का निधन हो चुका है। वह बच्चों संग जीवन यापन कर रही है। शनिवार रात करीब सात बजे उसके बेटे इंदलेश को गांव के ही गोपाल पासी और नाटे पासी बुलाकर ले गए थे। रात में इंदलेश नहीं लौटा। मां उसकी तलाश में रविवार को भी भटकती रही। इसी बीच शाम करीब साढ़े चार बजे गांव से एक किलोमीटर दूर फोरलेन बाइपास किनारे चरवाहों ने लड़के की लाश देखी। हल्ला मचा तो वहां भीड़ लग गई। शव इंदलेश का ही था। उसके सीने और कई अन्य अंगों पर चाकू के घाव थे। उसकी मां डंगरी वहां आकर रोने-कलपने लगी। उसने आरोप लगाया कि गोपाल और नाटे ने हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की। आरोपी युवकों के घर में छापेमारी की गई। इन आरोपी युवकों के पकड़े जाने पर पता चल सकेगा कि इंदलेश की हत्या किस वजह से कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें