फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी की दुकान पर झगड़ा, सपा नेता के बेटे का सिर फोड़ा

Mon, 11 Aug 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। समाजवादी पार्टी की नेता आशा सिंह और उनके बेटे आशीष सिंह उर्फ गोलू का मधवापुर सब्जी मंडी में शनिवार की रात सब्जी वालों से झगड़ा हो गया। बात-बात में मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। गोलू को कुछ लोगों ने घेर लिया और जमकर पीटा। लाठी-डंडों और ईंट के हमले से उसका सिर फट गया। आशा सिंह ने कीडगंज थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति को पकड़कर थाने ले आई। आशा सिंह ने सब्जी विक्रेता राजेश सिंह के खिलाफ सिर फोड़ने और जानलेवा हमले की कीडगंज थाने में तहरीर दी है। मुख्य आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

आशा सिंह का घर मधवापुर में ही है। रात आठ बजे के आसपास वह अपने 18 वर्षीय बेटे गोलू के साथ मधवापुर सब्जी मंडी सब्जी खरीदने गई थीं। उनका बेटा एक दुकान पर आलू छांट रहा था तो सब्जी विक्रेता से विवाद हो गया। आरोप है कि सब्जी विक्रेता ने उसके साथ गालीगलौज की। इस पर गोलू ने एतराज जताया तो मारपीट की जाने लगी। देखते ही देखते वहां दर्जन भर की संख्या में सब्जी विक्रेता के साथी जुट गए और गोलू को घेर लिया। आशा सिंह शोर मचाती रहीं लेकिन भीड़ ने उनकी एक न सुनी। उनके सामने ही बेटे को पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। पुलिस ने गोलू को मेडिकल के लिए भेज दिया और तहरीर ले ली। मुख्य आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया है। सब्जी विक्रेता के एक साथी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें