फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड आईटीआई कर्मी के घर लाखों की चोरी

Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। लोकनाथ में रहने वाले रिटायर्ड आईटीआई कर्मी कृष्ण कुमार गुप्ता के सूने घर को चोरों ने खंगाल डाला। वह चार दिन पहले अपने बेटे दीपू गुप्ता के पास दिल्ली गए थे। शनिवार सुबह वह घर पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ था। भीतर गए तो पूरे घर में सामान बिखरा मिला। अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। कृष्ण कुमार के मुताबिक अलमारी में दो से ढाई लाख रुपये के जेवर और 50 से 60 हजार रुपये नगद रखे थे।
विज्ञापन

सुबह ही उन्होंने अतरसुइया थाने की पुलिस को खबर दे दी। कृष्ण कुमार ने आईटीआई से वीआरएस ले लिया था। रिटायरमेंट के बाद वह अपनी पत्नी सुनीता के साथ लोकनाथ में घर पर अकेले ही रहते हैं। बेटे दीपू और बेटी दीपा की शादी हो चुकी है। घर के हालात से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरी शुक्रवार की रात ही हुई होगी। अगर उनके दिल्ली रवाना होने के तुरंत बाद चोरी होती तो आसपास रहने वालों को पता चल जाता। उनका घर घनी आबादी वाले इलाके में हैं। उन्होंने पुलिस को चोरी की तहरीर दे दी है। शक आसपास के उचक्के किस्म के युवकों पर ही जताया जा रहा है। कुछ लोगों को यह पता था कि कृष्ण कुमार चार दिन के लिए बाहर गए हुए हैं। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें