फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही तौर पर काम करे वक्फ बोर्ड, सभी ने की शिया धर्मगुरु की गिरफ्तारी की निंदा

Sun, 27 Jul 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। शिया जामा मस्जिद चक के इमाम जुमा व जमात मौलाना सैयद हसन रजा ने शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए सरकार से मांग की है कि वक्फ बोर्ड सही तौर पर काम करे। कहा, सरकार को चाहिए कि वह किसी कायदा-कानून के मुताबिक वक्फ बोर्ड का गठन करे उसे काम करने की आजादी दे ताकि वक्फ से जुड़ी संपत्तियों से जुड़ा फैसला लिया जा सके। कामचलाऊ व्यवस्था से वक्फ प्रापर्टी बर्बाद हो रही है। वक्फ से जुडे़ तमाम मसलों का कोई हल नहीं निकल रहा है। अकेले इलाहाबाद में ही तकरीबन तीन सौ से ज्यादा मामले हैं। इसमें मुहम्मद अली पार्क स्थित वजीरजान के इमामबाड़े को बेचे जाने का मसला मुख्य है।
विज्ञापन

इमाम जुमा ने रोजेदारों पर लाठी चार्ज और शिया धर्मगुरु की गिरफ्तारी की निंदा की। वहीं रहमत नगर में मदरसा अनवारुल उलूम के प्रिंसिपल मौलाना जवाद हैदर की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी हुकूमत से साफ-सुथरा इलेक्शन कराके शिया वक्फ बोर्ड को काम करने की आजादी देने की मांग की गई। सभी ने शिया धर्मगुरु की गिरफ्तारी की निंदा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें