फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ओलंपियन’ ने लिया बीपीई में प्रवेश

Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ओलंपियन छात्र भी पढ़ेगा। बीपीई पाठ्यक्रम में बुधवार को यूथ ओलंपिक गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले छात्र अभिजित कुमार ने प्रवेश लिया। ओलंपिक गेम्स 16 से 19 अगस्त के बीच चीन में आयोजित होगा। अभिजित जिमभनास्टिक में प्रतिभाग करेगा। विभागाध्यक्ष डॉ.डीसी लाल ने बताया कि यूथ ओलंपिक में भारत से पहली बार कोई खिलाड़ी जिमभनास्टिक में हिस्सा लेगा। यहीं के रोहित जायसवाल टीम के कोच होंगे। डॉ.लाल ने बताया कि पहले दिन बीपीई में 12 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। रिक्त सीटों के लिए कटऑफ जल्द घोषित होगा।
विज्ञापन

बीए में सामान्य वर्ग की सीट पर तीसरे दिन 335 विद्यार्थियों ने दाखिला। इस तरह से अब तक 974 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं। बीए में बृहस्पतिवार को भी सामान्य वर्ग की सीट पर प्रवेश होगा। इनके अलावा बीएससी गणित में कुल 96 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इनमें ओबीसी के 65, एससी के 28 तथा एसटी के तीन विद्यार्थी हैं। बी.म्यूज में 20 दाखिले हुए। बुधवार को चार पाठ्यक्रमों में एक साथ दाखिला होने से प्रवेश भवन पर काफी गहमा-गहमी का माहौल रहा। हड़ताल की वजह से प्रवेश प्रक्रिया में जुटे अफसरों को कर्मचारियों की कमी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें