फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा को बचाने की मुहिम तेज

Wed, 18 Jun 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। उत्तराखंड त्रासदी की स्मृति में पर्यावरण शिक्षण केंद्र की ओर से प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया गया। राष्ष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और केंद्रीय जल आयोग के संयुक्त तत्वावधान में गंगा के किनारे स्थित प्रमुख नौ शहरों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान गंगा संरक्षण अभियान और गैर सरकारी संगठनों से जुड़े लोगों ने नदी के संरक्षण का संकल्प लेने के साथ ही सफाई अभियान भी चलाया गया। अभियान के दौरान 15 कुंतल कचरा निकाला गया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया जिसमें दो सौ से अधिक शिक्षकों, छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षर कर नदी के संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर सबैया बेगम हाईस्कूल दरियाबाद में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से नदी को बचाने का संदेश दिया। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन सायं चार बजे संगम रोड स्थित रामघाट पर हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण से हुई और फिर उत्तराखंड त्रासदी में मारे गए लोगों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर न्यायमूर्ति गिरधर मालवीय ने कहा कि उत्तराखंड त्रासदी पर्यावरण की अनदेखी का परिणाम है। ऐसी त्रासदी दोबारा न हो इसकेलिए गंभीर चिंतन करना होगा। विशेष अतिथि प्रो. दीनानाथ शुक्ल ने कहा कि यह त्रासदी स्पष्ट संकेत देती है कि यदि प्रकृति के साथ खिलवाड़ होता रहा तो हमें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। सीईई के परियोजना अधिकारी जितेंद्र पटेल ने अतिथियों का स्वागत किया।
सामाजिक संस्था संजीवनी निर्मल गंगा अभियान की ओर से भी दशाश्वमेघ घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ आरएसएस के प्रांत संचालक प्रो. विश्वलाल निगम ने किया। कार्यक्रम में अभियान के संयोजक उदित नारायण शुक्ल, मां गंगा सेवा मिशन के राष्ट्रीय संयोजक मनोज तिवारी, डॉ. गिरधारी भाई, प्राची गुप्ता, इस्कान इंटरनेशनल के वेणु गोपाल दास, आचार्य दास, देवेंद्र शर्मा, संतोष कुमार आदि थे। पर्यावरण सेना की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सत्येंद्र पांडेय, अजय क्रांतिकारी, रमेश मिश्रा, अभय बहादुर सिंह, राजीव नयन मिश्रा, मिथिलेश मिश्रा, कृपाशंकर पांडेय, उमेश यादव, अमन मिश्रा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें