फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में घुसकर की लूटपाट और बदसलूकी

Wed, 18 Jun 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
कौंधियारा (इलाहाबाद)। पुलिस ने डोंडरी गांव में घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट, लड़की से खींचतान के आरोप में एक दर्जन महिलाओं और पुरुषों के खिलाफ मुकदमा लिखा है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

डोंडरी गांव में रहने वाले रमेश कुमार पांडेय ने कौंधियारा थाने जाकर शिकायत की थी कि पड़ोस में रहने वाले उमेश पांडेय के परिवार से उनका मकान का विवाद चल रहा है। वह इस मकान में रहते हैं लेकिन उमेश आदि अपना हक जताते हैं। रमेश का आरोप है कि इसी विवाद के चलते सोमवार को उमेश समेत दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने उसके घर में घुसकर बवाल काटा। उस वक्त घर में केवल महिलाएं थीं। आरोप है कि उन लोगों ने महिलाओं और एक किशोरी के साथ खींचतान की। गहने और पैसे लूट लिए। हल्ला मचा तो गांव वालों ने जुटकर स्थिति संभाली। एसओ कौंधियारा दिनेश पांडेय ने बताया कि इस घटना में रमेश कुमार पांडेय की शिकायत पर उमेश पांडेय, शशिकला, ममता पांडेय, कपिल पांडेय, राजीवकांत पांडेय, खेलावन पटेल, कृष्णचंद्र पटेल, हरिशंकर पटेल, पिंटू पटेल, राजकुमारी पटेल, रमेश कुमार पांडेय और कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। फिलहाल राजीवकांत को पकड़ा गया है। दूसरे आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें