इलाहाबाद। शराब के नशे में धुत एक युवक ने रविवार शाम पैलेस सिनेमा हॉल के समीप अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हवा में गोली चलाकर सनसनी फैला दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने आरोपी का दफा 34 में चालान कर मुचलके पर छोड़ दिया लेकिन उसकी रिवाल्वर को जमा करा लिया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि युवक टोकने वालों को भी रिवाल्वर दिखाकर धमका रहा था।
विज्ञापन
गोली चलाने का आरोप अशोक नगर के रहने वाले योगेंद्र सिंह पर लगा है। पुलिस के मुताबिक वह नशे में था। इसलिए उसका मेडिकल भी कराया गया। योगेंद्र को पकड़े जाने की खबर मिलने के बाद उसके जानने वाले कई लोग थाने पर पहुंच गए। उसे बिना लिखापढ़ी के छोड़ने का दबाव पुलिस पर डाला जाने लगा। हालांकि लोगों का दबाव काम नहीं आया। पुलिस ने उसका रिवाल्वर तो जमा कराया ही उसका चालान भी किया गया। योगेंद्र का कहना था कि वह पहले सीआरपीएफ में नौकरी करता था।