फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआरएन की नर्स का बेटा लापता, अपहरण की आशंका

Wed, 26 Mar 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल की नर्स माधुरी देवी का बेटा शुभम यादव 23 मार्च को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। वह मिर्जापुर के जिगना से इलाहाबाद के लिए निकला था। नर्स ने सभी रिश्तेदारों और जानने वालों से पूछताछ की की लेकिन उसका पता नहीं चला। उन्होंने जिगना थाने में शुभम की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। उन्होंने अपहरण की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शुभम लालगंज में अपनी नानी फुलेश्वरी देवी के यहां रहकर 10वीं की पढ़ाई करता है। उसका सेंटर जिगना गया था। वह परीक्षा देने के लिए जिगना में रहने वाली अपनी चचेरी बहन सुमन के घर रुका। परीक्षा खत्म होने के बाद वह रविवार को शाम चार बजे जिगना से निकला। उसकी चचेरी बहन के घर वालों ने इसकी जानकारी शुभम की मां माधुरी को दे दी। माधुरी बैरहना में किराए के घर में रहती हैं। उसे बस से इलाहाबाद पहुंचना था। जब रात तक वह नहीं आया तो उसकी खोज शुरू हुई। कहीं से भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजन कीडगंज थाने पहुंचे। शुभम के पिता राजेश कुमार और मां माधुरी देवी को जिगना थाने भेजा गया। जिगना थाने में सोमवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें