फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर मोहल्ले में 25 अप्रैल तक शुरू हो जाएगा कूड़ा कलेक्शन

Tue, 04 Mar 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। शहर के सभी वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू होने में अभी वक्त लगेगा। कार्य में लगी कंपनी एडब्ल्यूपी को नगर आयुक्त आरपी सिंह ने दस मार्च से पूरे वार्डों में काम शुरू कराने की हिदायत दी थी लेकिन कंपनी ने कर्मचारियों की कमी का हवाला देते हुए निर्धारित तिथि तक सभी वार्डों में काम शुरू कराने में अमसर्थता जताई। अब सभी 80 वार्डों में कूड़ा कलेक्शन का काम 25 मई तक कई चरणों में शुरू होगा।
विज्ञापन

एडब्ल्यूपी ने बकाया रकम का भुगतान न होने पर पिछले वर्ष अक्तूबर में काम बंद कर दिया था। मामले शासन में गया। वहां से निगम को भुगतान का आदेश हुआ। निगम ने बकाया रकम का कुछ हिस्सा कंपनी दे भी दिया लेकिन डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं शुरू हुआ। इसके बाद निगम अफसरों की कंपनी के अधिकारियों से कई चरण की वार्ता के बाद कुछ वार्डों में घर-घर कूड़ा कलेक्शन शुरू हुआ।
दो दिन पहले नगर आयुक्त आरपी सिंह ने कंपनी को सभी 80 वार्डों में दस मार्च से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू करने का निर्देश दिया लेकिन कंपनी ने एक साथ सभी वार्डों में काम प्रारंभ करने में असमर्थता जता दी। कंपनी ने सोमवार को नगर आयुक्त को एक सूची सौंपी है, जिसमें पांच चरणों में सभी वार्डों में काम शुरू करने का भरोसा दिलाया गया है। फेज एक के तहत दिसंबर 2013 में सिविल लाइंस, न्याय मार्ग, शिवकुटी, इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र, गोविंदपुर और सलोरी में काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें