फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार गया शादी में, दो घरों में चोरी

Sun, 23 Feb 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। घर में ताला लगाने पर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद लोग सचेत नहीं हो रहे हैं। बदमाशों ने राजापुर इलाके में वकील के घर में ताला तोड़कर घुसने के बाद नगदी, गहने, लाइसेंसी रिवॉल्वर समेत आठ लाख से ज्यादा की चपत लगा दी। उधर, करेली में शनिवार रात परिवार सहित शादी में गई महिला स्वास्थ्य कर्मचारी के घर ले भी चोरों ने करीब पांच लाख रुपये कीमत का माल पार कर दिया।
विज्ञापन

राजापुर के ऊंचवा गढ़ी में रहने वाले अधिवक्ता मोहम्मद यासीन शादी समारोह में शामिल होने बृहस्पतिवार को परिवार सहित मऊआइमा में अपने गांवशेखपुर चले गए थे। घर में ताला लगा था। शनिवार दोपहर वह परिजनों समेत घर लौटे। मेन गेट खोलकर अंदर जाने पर दूसरे दरवाजों के ताले टूटे मिले। तीन कमरों में सामान बिखरे थे। आलमारी और दीवान की तलाशी ली गई थी। आलमारी से 22 तोला सोना, सवा किलो चांदी के गहने, 10 हजार रुपये नगद और लाइसेंसी रिवॉल्वर गायब थी। यासीन ने पुलिस को खबर दी। फील्ड यूनिट प्रभारी प्रेम नारायण भारतीय भी मौके पर आए।
उधर, करेली की जेके आशियाना कॉलोनी में रहने वाली जोशीला खान स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी हैं। उनकी तैनाती फतेहपुर जनपद के अस्पताल में है। उनके दो बेटों में एक नदीम सऊदी अरब में है जबकि छोटा बेटा तस्लीम साथ रहता है। शनिवार रात करीब सात बजे वह बेटे के साथ लगन पैलेस में आयोजित शादी समारोह में चली गई थीं। रात करीब 11 बजे घर लौटने पर उन्हें मेन गेट और दूसरे दरवाजों के ताले टूटे मिले। कमरों में सामान बिखरे थे। खबर पाकर पुलिस आ गई। जोशीला ने बताया कि बदमाशों ने करीब पांच लाख रुपये कीमत के गहने और सामान चुराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें