फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायों की मौत से भड़के लोग, थाना घेरा

Sun, 16 Feb 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। जार्जटाउन क्षेत्र में गायों की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मोहल्ले के लोगों ने एक दवा कारोबारी पर आरोप लगाया कि उसने एक्सपायर्ड दवाएं घर के बाहर फेंक दीं। इसे खाकर गायों की मौत हो गई। हंगामे के बाद पुलिस ने दवा कारोबारी के खिलाफ एफआईआर लिख ली।
विज्ञापन

गायें जार्जटाउन थाने के पास ही मरी मिली। लोगों ने दिन में दो गायों को मरा पाया। शाम को पांच और गायें मर गईं। गायें मनोज यादव, जयशंकर दुबे और राजेश की हैं। लोगों का आरोप है कि दवा कारोबारी राहुल खरे ने घर में दवाओं का गोदाम खोल रखा है। उसकी दुकान इंडियन प्रेस चौराहे पर है। गोदाम से उसने एक्सपायर्ड दवाएं निकालकर बाहर फेंक दी थीं। गाय दवाओं को खाकर ही मरीं। लोगों ने थाने पर जमकर नारेबाजी की। जार्जटाउन के इंस्पेक्टर शिवशंभू किशोर जायसवाल ने लोगों को समझाबुझाकर शांत करवाया। उन्होंने मौत की वजह पता लगाने के लिए गायों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और राहुल के खिलाफ आईपीसी की धारा 429 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें