फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणय सूत्र में बंधे दस जोड़े

Mon, 16 Dec 2013 05:41 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। समाज को दहेजमुक्त बनाने और फिजूल खर्च को रोकने के उद्देश्य से सोनार समाज ने रविवार को सामूहिक विवाह सादगीपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जिसमें नौ युवक-युवतियों ने एक साथ फेरे लेकर जिंदगी भर साथ रहने का वचन दिया। बारात डीजे और बैंड बाजे के साथ कल्याणी देवी मंदिर से उठी। विभिन्न रास्तों से होते हुए बारात स्वर्णकार धर्मशाला पहुंची। नौ दूल्हों की बारात को एक साथ देखना लोगों के लिए कौतुहल का केंद्र रही।
विज्ञापन

बारात के धर्मशाला पहुंचने पर द्वारचार के बाद जयमाल हुआ। सभी जोड़ों के लिए अलग-अगल नौ मंडप बनवाए गए। शाम को झूंसी के एक जोड़े की ऑन द स्पॉट शादी कराई गई। मंडप में विवाह की सारे संस्कार महिलाओं द्वारा कराए गए। श्लोकों और मंत्रों की आवाज सारे परिसर गूंजती रही। समाज के इस आयोजन में हजारों लोगों ने शिरकत की और नवविवाहित जोड़ों का आशीर्वाद दिया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में नरेंद्र सिंह दौड़ और सपा के वरिष्ठ नेता लल्लन राय रहे। क्षत्रिय सोनार युवक के अध्यक्ष राजकुमार सोनी ने कहा कि समाज सुधार की यह मुहिम आगे भी जारी होगी। कोशिश की जाएगी की ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस मुहिम से जोड़ा जाए। इस दौरान ओपी सोनी, सुनील कुमार वर्मा, सोमनाथ स्वर्णकार, राधे श्याम कड़ेल, अशोक कुमार वर्मा, अवधेश नारायण वर्मा, रंजना वर्मा, हर्षिता वर्मा, मीनू सोनी, राजकुमार सोनी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
अग्रहरि वैश्य समाज की ओर से रविवार को सेवा समिति विद्या मंदिर मैदान में 15 जोड़ों की शादी कराई गई। सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार दिए गए। इससे पूर्व अग्रहरि समाज की रथयात्रा नखासकोहना से शुरू होकर चौक, रामभवन चौराहा मुट्ठीगंज होते हुए स्कूल में आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें