इलाहाबाद। करेली के जीटीबी नगर में रहने वाली एक किशोरी से पास के ही घर में काम करने वाले नौकर ने दुष्कर्म की कोशिश की। लड़की के घर वालों ने जब इसकी शिकायत की तो पड़ोसी झगड़ने लगे। किशोरी के घर वालों ने रविवार को एसएसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव से शिकायत की है। उन्होंने जांच के निर्देश दिए हैं।
किशोरी के पिता कौशांबी के एक प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक हैं। मां भी शहर के एक स्कूल में पढ़ाती हैं। 13 दिसंबर को दिन में वह घर में अकेली थीं। घर में गिरी चादर को उठाने का बहाना बनाकर पास के घर में काम करने वाला नौकर भीतर घुस आया। उसने किचन में मौजूद किशोरी को दबोच लिया। जब किशोरी ने शोर मचाया तो नौकर उसे जाने से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।