फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी छात्रों का आंदोलन 55 वें दिन स्थगित

Mon, 11 Nov 2013 05:39 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। परिषदीय विद्यालयों में नियुक्ति की मांग को लेकर 55 दिन से शिक्षा निदेशालय में 72825 प्रशिक्षु शिक्षक आवेदक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले क्रमिक अनशन पर बैठे टीईटी पास अभ्यर्थियों ने रविवार को अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। आवेदकों ने यह फैसला होईकोर्ट में सुनवाई शुरू होने और 20 नवंबर को आने वाले निर्णय को देखते हुए लिया है। आवेदकों ने चेतावनी दी है कि अगर हाईकोर्ट के फैसले के बाद भी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की तो, एक बार फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सुभाष यादव, रेखा ओझा, लालचंद्र यादव, मनोज मौर्या, विनय पांडेय आदि कहा कि विद्यालयों में नियुक्ति के बाद बच्चों के शैक्षिक स्तर को सुधारने की पूरी कोशिश करेंगे। अशोक दूबे, राजकुमार यादव, ममता श्रीवास्तव ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा, शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ है। इसलिए हाईकोर्र्ट के निर्णय के बाद जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। अनशन स्थल पर पवन गुप्ता, अरविंद सिंह, राम प्रकाश पटेल, लालचंद्र मिश्र, जेपी शुक्ला, डॉ. आरएन सिंह, खुर्शीद, राजकुमार, रामसिंह, प्रदीप विश्वकर्मा, हिमांशु अजय, हरिशंकर समेत काफी संख्या में आवेदक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें