फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि में बंद पड़ी संपर्क कक्षाएं फिर शुरू होंगी

Thu, 24 Oct 2013 05:38 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में बंद पड़ी संपर्क कक्षाएं (कान्टैक्ट क्लासेस) फिर से शुरू की जाएंगी। प्रदेश भर में अध्ययनरत 48 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए विवि की ओर से ठप पड़ी संपर्क कक्षाओं को बहाल करने का निर्णय नए कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने लिया है। उन्होंने बताया कि विवि की ओर से सभी क्षेत्रीय केन्द्रों सहित विवि मुख्यालय में संपर्क कक्षाओं के प्रति अध्ययनरत छात्रों का रुझान बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

नवनियुक्त कुलपति ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान बताया कि चालू सत्र के दौरान पूर्वांचल के तीन केन्द्रों इलाहाबाद, वाराणसी एवं गोरखपुर में रिकार्ड 22 हजार से अधिक प्रवेश हुए हैं जबकि प्रदेश के अन्य केन्द्रों बरेली और लखनऊ में इसके अनुपात में कम शिक्षार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। इसको बढ़ावा देने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस समय प्रदेश भर में लगभग 48 हजार शिक्षार्थी उनके विश्वविद्यालय से जुड़े हैं।
प्रो. वैशम्पायन ने बताया कि कान्टैक्ट कक्षाओं के लिए विवि की ओर से अच्छे और अनुभवी शिक्षकों की सेवा लेने के साथ विवि के सभी शिक्षकों को इसमें लगाया जाएगा। बताया कि पूर्व में विवि में संपर्क कक्षाएं नियमित चला करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें