फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

00 अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को चेतावनी, सहायक श्रमायुक्त से स्पष्टीकरण

Thu, 10 Oct 2013 05:37 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। निर्मित, निर्माणाधीन सड़कों के बारे में रिपोर्ट न देने पर पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी की गई है। साथ ही बैठक में अनुपस्थित सहायक श्रमायुक्त से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ अटल कुमार राय ने बुधवार को संगम सभागार में शासन के प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा की। प्रभारी जिलाधिकारी ने अफसरों की टीम गठित कर जिले में निर्मित तमाम आंगनबाड़ी केंद्रों की गुणवत्ता की जांच का भी आदेश दिया। बैठक में उपस्थित जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि डॉ. लोहिया समग्र ग्राम में बच्चों को लैपटॉप दस दिनों के भीतर मुहैया करा दिए जाएं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों की खुली बैठकों को लेकर उठ रहे विवाद पर उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि खुली बैठकों का समाचार पत्रों में प्रकाशन कराया जाए। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है, उनका थर्ड पार्टी से भौतिक सत्यापन करा लिया जाए। समीक्षा बैठक में कई सड़कों के निर्माण की प्रगति शून्य पाई गई।
अधिशासी अभियंता सिंचाई ने बताया कि नहरों में सिल्ट सफाई काम नवंबर में शुरू होगा, जिसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। सिंचाई विभाग की एमआइएस फीडिंग बेहद खराब पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। सीडीओ ने वित्तीय वर्ष 2013-13 में चयनित समग्र ग्रामों के अवशेष निर्माण कार्य 30 अक्टूबर तक पूरा कराने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता जलनिगम ने बताया कि जिले में 12 सौ हैंडपंप विधायक निधि और सौ त्वरित आर्थिक विकास मद से लगाए जाएंगे। ेबैठक में डीडीओ आरसी पांडेय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एसएन त्रिपाठी समेत तमाम विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें