फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के लिए मेजा ऊर्जा निगम की नई पहल

Thu, 10 Oct 2013 05:37 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। मेजा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए चलाए जा रहे सामाजिक कार्यों के तहत मेजा ऊर्जा निगम ने एक और पहल की है। निगम ने क्षेत्रवासियों के लिए साप्ताहिक बाजार की शुरूआत की है। मेजा थर्मल पावर प्रोजेक्ट परिसर में संचालित होने वाले बाजार का मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद शर्मा ने बुधवार को उद्घाटन किया। ऊर्जा निगम ने अपनी ही जमीन पर चबूतरों का निर्माण कर बाजार की सुविधा मुहैया करायी है। साप्ताहिक बाजार बुधवार और रविवार को लगाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व क्षेत्रीय ग्रामीणों को साप्ताहिक बाजार के लिए पांच किलोमीटर दूर कोहड़ार, लालतारा जाना पड़ता था। इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी शर्मा ने कहा कि निगम ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कृतसंकल्प है। साप्ताहिक बाजार के खोले जाने से जहां ग्रामीणों को बाजार में तमाम जरूरी सामान मुहैया हो जाएंगे। वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। उद्घाटन मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी के अलावा अपर महाप्रबंधक केएस सोईन, अपर महाप्रबंधक लालजी उपाध्याय, उप महाप्रबंधक समेत कई तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें