फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल भी खाली नहीं कराए जाएंगे हॉस्टल

Fri, 13 Sep 2013 05:35 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में इस साल भी हॉस्टलों में रेड की उम्मीद नहीं दिख रही। हास्टल में प्रवेश पाने वाले छात्र-छात्राओं की सूची एक से दो सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है लेकिन अभी तक रेड के लिए कोई पहल नहीं हुई है। इसके लिए एक बार फिर जिला प्रशासन के पाले में गेंद डालने की तैयारी है। जबकि कई हास्टल में 25 से 30 फीसदी कमरों में अवैध कब्जे की शिकायत है। छात्रसंघ चुनाव में प्रचार तथा जोड़तोड़ की रणनीति हॉस्टल में ही बनती है। ऐसे में हॉस्टल में अवैध लोगों के रहने से छात्रसंघ चुनाव में भी तनाव की आशंका है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर लंबे अंतराल के बाद पिछले नवंबर में हॉस्टल अवैध लोगों से खाली कराए गए थे लेकिन कुछ दिनों बाद फिर उन लोगों ने कब्जा जमा लिया। हॉस्टलों के आवेदन के लिए 14 सितंबर आखिरी तारीख है। इसके बाद कुछ दिनों में हॉस्टल पाने वाले छात्र-छात्राओं की सूची जारी कर दी जाएगी। जल्द ही छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित होनी है। तब तक रेड डालने का अर्थ एक और आंदोलन को जन्म देना होगा। इसके बाद जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएगा। ऐसे में आगे भी रेड की उम्मीद कम है। ऐसे में इस साल भी नए छात्रों को हास्टल मिलने की उम्मीद कम है। छात्रों की शिकायत को देखते हुए इसकी आशंका अभी से बनने भी लगी है। कई छात्रों ने यह भी शिकायत की है कि अवैध लोग उन्हें परेशान करते हैं। डीएसडब्ल्यू डॉ. एआर सिद्दीकी का कहना है कि हास्टल एलाटमेंट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रेड के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा। फोर्स मिल गई तो रेड डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें