फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक कदम दूर रेलवे की नौकरी

Mon, 19 Aug 2013 05:34 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से रविवार को ट्रैफिक कामर्शियल, इनक्वायरी कम रिजर्वेशन क्लर्क, गुड्स गार्ड, सहायक स्टेशन मास्टर, वरिष्ठ लिपिक सह टंकण एवं यातायात प्रशिक्षु के एक हजार से ज्यादा पदों के लिए द्वितीय परीक्षा हुई। इसमें 11 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए। इस परीक्षा को पास करने के बाद सिर्फ साइको टेस्ट की ही औपचारिकता रह जाएगी। इसमें सफल होने वालों की रेलवे में नौकरी पक्की हो जाएगी।
विज्ञापन

आरआरबी इलाहाबाद की ओर से पिछले वर्ष नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के तहत आने वाले 1043 पदों के लिए परीक्षा हुई थी। उसमें सफल 15800 परीक्षार्थियों को द्वितीय परीक्षा के लिए बुलाया गया। रविवार को शहर के 21 केंद्रों पर यह परीक्षा हुई। इसमें कुल 11987 परीक्षार्थी शामिल हुए, जो कुल उपस्थिति का 76 प्रतिशत रहा। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसके माथुर के मुताबिक परीक्षा सभी केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बताया कि परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों को साइको टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। उसके बाद प्रमाण पत्रों का सत्यापन करके परीक्षार्थियों को नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें