फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों के चक्कर लगाने से छुटकारा

Thu, 15 Aug 2013 05:34 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। आवासीय योजनाओं में जमीन की रजिस्ट्री, जमीन एवं फ्लैट पर कब्जा, नामांतरण कराना, रकम वापसी आदि कामों के लिए लोगों को एडीए के कर्मचारियों के चक्कर लगाने से छुटकारा मिल गया। शासन के आदेश पर बुधवार को आयोजित जनता अदालत में इस तरह के 32 मामले आए, जिसमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि 28 मामलों में अफसरों को अविलंब निस्तारण का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह के निर्देश पर एडीए सभागार में आयोजित जनता अदालत में फ्लैट, जमीन, नामांतरण आदि के मामले आए। इन कामों के लिए लोग एडीए के काफी दिनों से चक्कर लगा रहे थे लेकिन कर्मचारी उन्हें दौड़ा रहे थे। बुधवार को अदालत में पहुंचे ऐसे 32 मामलों में से चार का तुरंत समाधान कर दिया गया। नाउम्मीद से आए लोगों के मामलों का निस्तारण हुआ तो उनके चेहरे खिल गए।
इसी तरह 28 मामलों का निस्तारण जल्द करने लिए संबंधित अधिकारियों के दिए गए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को अफसरों से मोबाइल नंबर भी दिए गए ताकि उन्हें कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े और घर बैठे निस्तारण की जानकारी ले सकें। प्रभारी अधिकारी जनसंपर्क आलोक पांडेय ने बताया कि अगले माह के दूसरे बुधवार को फिर जनता अदालत लगाई जाएगी।अदालत में मौजूद सचिव अमर नाथ उपाध्याय, संयुक्त सचिव उदयभानु त्रिपाठी, वित्त नियंत्रक, ओएसडी, तहसीलदार आदि ने मामलों की सुनावाई कर निस्तारण किया।
विज्ञापन

महाकुंभ में उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 15 अगस्त को एडीए उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह एवं नगर आयुक्त आर विक्रम सिंह को सम्मानित करेंगे। इस संबंध में बुधवार को विशेष सचिव शासन श्रीप्रकाश सिंह का पत्र दोनों विभागों में पहुंच गया। इन अफसरों को सुबह नौ बजे विधान भवन में आयोजित ध्वजारोहण समारोह के दौरान सीएम सम्मानित करेंगे।
नगर निगम में तकरीबन 175 बेलदार नियुक्त हैं, लेकिन इसमें से ज्यादातर अफसरों के घरों में नौकरी कर रहे हैं। बुधवार को अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार ने मुख्य अभियंता कैलाश नाथ से इन बेलदारों का हिसाब लिया। पहले यह बैठक नगर आयुक्त को लेनी थी लेकिन उनके शहर के बाहर होने के कारण अपर नगर आयुक्त ने बैठक ली। इस दौरान मुख्य अभियंता ने बेलदारों की तैनाती के संबंध में जानकारी दी। हालांकि निर्देश के बावजूद एक भी बेलदार की हाजिरी नहीं कराई गई। मुख्य अभियंता ने बताया कि 60 बेलदार जनकार्य विभाग, बिजली विभाग, एकाउंट विभाग, 35 नजूल विभाग, टैक्स विभाग में तैनात हैं। इसके अलावा निगम स्टोरों की सुरक्षा के लिए भी बेलदारों को लगाया गया है। इसी तरह एक्सईएन के साथ भी बेलदार लगाए गए हैं, जबकि शेष गैंग में काम कर रहे हैं। हालांकि बेलदारों की हाजिरी न कराने पर अपर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। अब नगर आयुक्त के आने पर इस पर इस मामले में फिर से बैठक होगी, जिसमें जनकार्य विभाग की ओर से कराए जा रहे कार्यों का भी हिसाब लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें