फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलसूत्र खींच भाग रहे दो बदमाश धराए

Sun, 11 Aug 2013 05:34 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद/फाफामऊ। नवाबगंज से पति के साथ शहर में अपने मायके आ रही महिला के गले से फाफामऊ में बदमाशों ने मंगलसूत्र खींच लिया। महिला के शोर मचाने पर पति समेत कुछ और लोगों ने बाइक सवार दो बदमाशों का पीछा कर लिया। फाफामऊ पुल पारकर तेलियरगंज बैरियर तक पहुंचे बदमाशों की बाइक फिसली तो दोनों को लोगों ने दबोच लिया। उन्हें पीटकर चेन छीन ली गई। दोनों बदमाशों को पुलिस के हवाले किया गया।
विज्ञापन

नवाबगंज में पचदेवरा गांव निवासी अरविंद कुमार अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार सुबह 10 बजे शहर में नया पूरा स्थित ससुराल जा रहा था। वे दोनों फाफामऊ बाईपास पर पहुंचे तभी पीछे से बाइक पर दो युवक उनके पास पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने अचानक झपट्टा मारकर अरविंद की पत्नी के गले से मंगलसूत्र खींच लिया। पत्नी की चीख सुनकर अरविंद ने भी शोर मचाया। कुछ राहगीरों के साथ उसने शहर की ओर भाग रहे बदमाशों का पीछा कर लिया। पुल पार करने के बाद बदमाशों की बाइक तेलियरगंज बैरियर पर फिसलकर पलटी तो लोगों ने उन्हें घेर लिया। अरविंद समेत कई लोगों ने बदमाशों को दबोचकर पीट दिया। एक बदमाश के पास मंगलसूत्र भी मिल गया। खबर पाकर पहुंची फाफामऊ चौकी की पुलिस ने दोनों बदमाशों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में शहर में पुराना कटरा इलाके का संतोष गुप्ता और गोविंदपुर कॉलोनी का रूपेश दुबे है। पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ धारा 356 और 411 के तहत मुकदमा लिखा है। उनसे छिनैती की दूसरी घटनाओं की पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें