फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और बढ़ी कांवड़ियों की मुसीबत

Sat, 03 Aug 2013 05:33 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। एक ओर जहां बाढ़ ने कांवड़ियों की मुसीबत बढ़ा दी है, वहीं पुलिस और प्रशासन भी उन्हें लेकर गंभीर नहीं है। एकादशी पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में जल भरने आए कांवड़ियों के कारण अव्यवस्था और उजागर हुई। दरअसल पानी गंगा भवन के करीब तक आ पहुंचा है, ऐसे में घाटियों ने अपने तख्त और कारोबारियों ने अपनी दुकानें मुख्य सड़क पर ही लगा रखी हैं। सड़क के बीचोबीच जहां तख्त लगे हैं, वहीं कई गुमटियां भी किनारे सजी हैं, ऐसे में कांवड़ियों का वहां से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं तमाम कारोबारियों, घाटियों ने पानी तक अपनी दुकानें लगा रखी हैं जिससे कांवड़ियों के लिए स्नान तक की जगह भी नहीं बची है। वहीं शास्त्री पुल से उतरकर सड़क तक आने में भी संकरे रास्ते के कारण भी कांवड़ियों को दिक्कतें आ रही है। ऐसे में किसी तरह की अनहोनी और टकराव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
सांस्कृतिक केंद्र की ओर से नवोदित कलाकारों की सांगीतिक संध्या सुरांजलि केअगस्त में होने वाले सभी कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिए गए हैं। यह जानकारी केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति में दी गई है।
विज्ञापन

बाल भवन की ओर से संचालित प्रतिष्ठित बालश्री सम्मान योजना के लिए नौ से सोलह वर्ष तक के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसमें सृजनात्मक प्रदर्शन कलाएं, सृजनात्मक कलाएं, सृजनात्मक लेखन और वैज्ञानिक सृजनात्मकता के क्षेत्र में ही सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए 11 अगस्त को शाम पांच बजे तक जवाहर बाल भवन में बायोडाटा जमा किया जा सकता है। स्थानीय स्तर पर 17 और 18 अगस्त को दिन में 2.30 बजे चयन प्रक्रिया होगी। उप निदेशक जया दास गुप्ता के मुताबिक संशोधित नियम के तहत अगले वर्ष से इसमें केवल ऐसे बच्चे ही शामिल हो सकेंगे जो बीते एक वर्ष से बालभवन के सक्रिय सदस्य रहे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें