फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रचनाकर्म के लिए जरूरी है परिश्रम

Fri, 26 Jul 2013 05:33 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। प्रख्यात कथाकार अमरकांत का कहना है कि कथाकार होना मेहनत का काम है और मेहनत से ही मार्गदर्शन मिलेगा। संस्था सत्पथ संस्थान की ओर से पंचपुष्प अपार्टमेंट स्थित अमरकांत आवास पर आयोजित रचनागोष्ठी में जुटे रचनाकारों को उन्होंने रचनाकर्म से जुडे़ सलाह और जानकारियां दीं। इससे पहले कथाकार शिवानंद मिश्र ने अपनी पहली कहानी ‘लौट आओ भइया’ और कवि श्रीरंग ने अपनी कविताओं ‘आदमी घोड़ा नहीं होता, मां के प्रति, आदमी, महापुरुष और देवता, सवाल वाया बचपन’ का पाठ किया।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि अमरकांत ने शिवानंद की कहानी की सराहना की। उन्होंने कहा, इस कहानी का मुहावरेदार भाषा प्रवाह आकर्षित करता है। वहीं श्रीरंग की कविताएं अपनी ही निर्मिति को लगातार खंडित करती हैं। इसमें विचारधारा की अनेक तहें खुलती हैं। श्रीरंग की कविताओं की यही खूबी उन्हें अपने समय के अन्य कवियों से अलग पहचान दिलाती हैं।
कवि और नाटककार रतीनाथ योगेश्वर ने कहा, कहानी पाठकों को बांधने में पूरी तरह से समर्थ है। शिल्प और भाषा के स्तर पर यह प्रभावित करती है, किंतु कथ्य संप्रेषण के स्तर पर मुखर हो गई है। रीता वर्मा ने रचनाकारों को शुभकामनाएं दीं लेकिन उन्होंने कहानी के पुनर्लेखन का सुझाव दिया। इसी क्रम में प्रसन्न घोष, अनुपम परिहार ने भी कहानी में मुहावरेदार भाषा के प्रयोग की सराहना की। अंत में संयोजक अरबिंदु बिंदु ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें