फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक सेवा आयोग के सचिव को हटाने पर जश्न

Fri, 26 Jul 2013 05:33 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव अनिल कुमार यादव को उनके पद से हटाए जाने का प्रतियोगी छात्रों ने स्वागत किया है। छात्रों ने प्रदेश सरकार से अध्यक्ष को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

छात्रों का कहना है कि लोक सेवा आयोग का सचिव आईएएस अथवा वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी होता रहा है। इस बार सरकार ने परंपरा बदलते हुए जूनियर पीसीएस अधिकारी को सचिव के पद पर तैनात कर दिया। इस कारण से आयोग के अंदर मौजूद पीसीएस अधिकारी ही विरोध में आ गए थे। शासन की इस कार्रवाई को छात्रों ने अपनी जीत बताया है। इस पर छात्रों ने हॉस्टल एवं डेलीगेसी में मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
शासन के फैसले का स्वागत करने वालों मेें राणा यशवंत प्रताप सिंह, देवमणि मिश्र, विवेकानंद पाठक, विकास तिवारी, मनोज मिश्र, कौशल सिंह, कोमल पांडेय, राजेश सिंह शामिल रहे। छात्रों ने कहा कि अध्यक्ष को हटाए जाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें