फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों पर लाठीचार्ज की सभी ने की निंदा

Wed, 24 Jul 2013 05:33 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। हाईकोर्ट की ओर से पीसीएस 2011 के साक्षात्कार पर रोक लगाने के निर्णय का संगठनों ने स्वागत किया है। भाजपा नेता डॉ. नरेन्द्र कुमार सिंह गौर ने कोर्ट के फैसले का स्वागत करने के साथ ही छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा की है। उन्होंने प्रतियोगी छात्रों से सामाजिक समरसता कायम रखने की अपील की है। डॉ. गौर ने जिलाधिकारी से मिलकर गिरफ्तार छात्रों की रिहाई की मांग की। साथ ही लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष से पद की मर्यादा बचाने के लिए त्यागपत्र देने की सलाह दी है।
विज्ञापन

हिन्दू छात्रावास के अंत:वासी और राष्ट्रीय सर्व समावेशी आंदोलन के राणा यशवंत प्रताप सिंह ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग की है। उनका कहना है कि इसके लिए प्रदेश भर में आंदोलन आगे बढ़ाया जाएगा। आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग करने वालों में विपिन पटेल, उत्पल परासर, विश्व प्रताप सिंह, सौरभ यादव शामिल रहे। भाजपा प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। लाठीचार्ज की निंदा करने वालों में रामरक्षा द्विवेदी, राजेन्द्र पांडेय सहित बड़ी संख्या में पार्टी के लोग शामिल रहे। प्रतियोगी छात्र मोर्चा के अध्यक्ष राजेश सिंह ने छात्रों पर तोड़फोड़ की निंदा की है। कांग्रेस नेता मुकुंद तिवारी ने अभिषेक शुक्ल एवं जितेश मिश्र की रिहाई की मांग की। राष्ट्रीय सहयोग मंच के रईस बाबू ने छात्रों की गिरफ्तारी की निंदा करने के साथ दोषी अधिकारियों को दंडित किए जाने की मांग की है। छात्रों की एक बैठक हिन्दू हॉस्टल में हुई जिसमें सलोरी एवं लक्ष्मी चौराहे पर गिरफ्तार छात्रों की रिहाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें