फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीएमटी में हर छात्र का लिया जाएगा फिंगर प्रिंट

Sun, 16 Jun 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। प्रदेश के मेडिकल कालेजों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित कंबाइंड प्री मेडिकल टेस्ट (सीपीएमटी) में परीक्षार्थियों को जांच के कई दौर से गुजरना पड़ेगा। पूर्व के वर्षों में हुई धांधली के मद्देनजर रविवार को होने वाली परीक्षा में काफी सख्ती का निर्णय लिया गया है। इसके तहत छात्र-छात्राओं का फिंगर प्रिंट भी लिया जाएगा। परीक्षा की तैयारियों केे मद्देनजर शनिवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पर्यवेक्षकों, केंद्र प्रभारियों की बैठक हुई तथा जरूरी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

दूसरे की जगह परीक्षा देने की शिकायत आम हो गई है। पूर्व में इस धांधली में शामिल पूरा नेटवर्क भी पकड़ा जा चुका है। ऐसे में पूरी परीक्षा की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। हर छात्र की भी वीडियोग्राफी होगी। इसके अलावा छात्र-छात्राओं की प्रवेश पत्र के साथ फोटो ली जाएगी। साथ में उनका फिंगर प्रिंट लिया जाएगा। इसके लिए फोटोग्राफरों तथा फोरेंसिक की टीम यहां पहुंच चुकी है। इसके अलावा हर सेंटर पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इलाहाबाद में परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रोफेसर बीपी सिंह ने बताया कि इसके लिए जिला प्रशासन से बात की गई है। उन्होंने बताया कि यहां आठ हजार छह सौ से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा 14 केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें