फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद दारोगा को श्रद्धांजलियों का तांता

Sun, 16 Jun 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। बदमाशों के साथ पुलिस मुठभेड़ में शहीद दारोगा आरपी द्विवेदी को तमाम सामाजिक संगठनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। कालिंदीपुरम जागृति समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित शोकसभा में शहीद दारोगा आरपी द्विवेदी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। समिति सचिव जेपी तिवारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन को शहीद दारोगा के परिजनों को आर्थिक सहायता देने के साथ ही शासन शहीद के परिजन को नौकरी दी जाए। शोकसभा में ज्योति कुमार श्रीवास्तव, ओपी मालवीय, लाल बहादुर, अनिल कुमार वर्मा, डीएस पाठक, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, सुधीर मेहरोत्रा समेत कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन

दूसरी ओर अखिल भारतीय सामाजिक समरसता अभियान के पदाधिकारियों की शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर शहीद दारोगा को श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा में वक्ताओं ने आर्थिक सहायता और परिजनों को नौकरी देने की मांग उठायी गई। शोकसभा में सपा सरकार के शासनकाल पर भी सवालिया निशान उठाए। वक्ताओं ने कहा कि सपा शासनकाल में पुलिस अधिकारियों की हत्याएं हो रही है जो शर्मनाक पहलू है। शोकसभा में संस्था के प्रांतीय मंत्री पवन श्रीवास्तव, अमित, आलोक पांडेय, आशीष वर्मा, स्वदेश सिंह, गौरीश आहुजा, सुनील शर्मा, प्रदीप जायसवाल, जय बहादुर, विनोद सोनकर, सत्येंद्र समेत कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें