फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्साइज ड्यूटी बढ़ने से बढ़े सोने के दाम

Fri, 07 Jun 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। सोने के आयात पर दो फीसदी एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का असर सराफा बाजार में पहले ही दिन दिख गया। एक दिन में ही सोने की कीमतों में 600 रुपये की तेजी आ गई। साथ ही व्यापारियों में निराशा भी घर कर गई है। स्थानीय सराफा व्यापारियों की आशंका है कि आयात रोकने के इस सरकारी प्रयास से कालाबाजारी बढ़ेगी। सोने की खरीद में ऐसी रकम लगेगी, जिसका कोई हिसाब नहीं होगा। इसके साथ ही कम पूंजी वाले कारोबारियों पर भी इसका असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने बुधवार को सोने के आयात पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर आठ फीसदी कर दी। बताते हैं कि वर्ष 2012 में एक्साइज ड्यूटी चार फीसदी थी। जनवरी से अब तक पांच महीने के अंदर दो बार में दो-दो फीसदी ड्यूटी बढ़ा दी। सरकार ने यह कदम सोने का आयात कम करने के लिए किया है। परंतु, कारोबारियों का तर्क है कि इसके पीछे केंद्र सरकार विदेशी मुद्रा बचाना चाहती है। वजह, विदेशों से आयात करने पर सोने की कीमत विदेशी मुद्रा में अदा करनी पड़ती है। सराफा कारोबारियों का तर्क है कि सरकार की इस कोशिश से विदेशी मुद्रा तो बचेगी लेकिन आयात में कोई कमी आने से रही। अब आयात में कालेधन का इस्तेमाल बढ़ेगा।
चड्ढा ज्वैलर्स के राकेश चड्ढा कहते हैं कि एक्साइज ड्यूटी बढ़ते ही 22 कैरेट सोने के दाम में 600 रुपये की बढ़ोतरी हो गई। पांच जून की सुबह 26600 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट बिका सोना शाम को 27680 रुपये पर बंद हुआ। बृहस्पतिवार की सुबह 27200 रुपये पर भाव खुला। 24 कैरेट के शुद्ध सोना के दाम भी 27200 रुपये से बढ़कर 27800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। कीमतों में अभी और उठापटक संभव है। इलाहाबाद सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सोनी आशंका जताते हैं कि एक्साइज ड्यूटी बढ़ने से कालाबाजारी को बढ़ावा मिलेगा। अब कारोबारी बैंक से सोना खरीदने के बजाए बाजार से खरीदेंगे। साथ ही छोटे दुकानदारों पर भी इसकी मार पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें