फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी निकेतन में इलाज के अभाव में मरी संवासिनी

Fri, 07 Jun 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। खुल्दाबाद स्थित नारी निकेतन में एक नाबालिग संवासिनी की बीमारी से मौत पर बखेड़ा हो गया। अपहरण के बाद बरामद इस लड़की को करीब दो महीने पहले वहां रखा गया था। वह कई दिन से बीमार थी लेकिन इलाज नहीं कराया गया। बुधवार को हालत बिगड़ने पर हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती करने की बजाय वापस ले आया गया। गुरूवार सुबह वह चल बसी। खबर पाकर सामाजिक संगठन की महिलाएं वहां पहुंच गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी और एसडीएस सदर भी आ गईं। फौरी जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच पूरी होने पर कार्रवाई होगी।े
विज्ञापन

प्रतिभा (17) यमुनापार में औद्योगिक क्षेत्र इलाके में छरिबना गांव निवासी रामआसरे की बेटी थी। छह भाई-बहनों में सबसे बड़ी प्रतिभा 30 जनवरी को घर से निकले के बाद लापता हो गई थी। कुछ दिन खोजबीन के बाद गांव के ही प्रवीण कुमार और उसके बहनोई शिवकुमार के खिलाफ धारा 363, 366, 504, 506 के तहत मुकदमा लिखा गया। अप्रैल में पुलिस ने प्रतिभा को प्रवीण के साथ पकड़ लिया। बहनोई शिवकुमार फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि प्रतिभा ने कह दिया था कि वह प्रवीण के साथ ही रहेगी। उसने मां-बाप के साथ जाने से मना कर दिया था। शैक्षिक प्रमाणपत्रों के अनुसार वह नाबालिग थी। ऐसे में 12 अप्रैल को मजिस्ट्रेट के आदेश पर प्रतिभा को खुल्दाबाद थाने के सामने नारी निकेतन पहुंचा दिया गया था।
बृहस्पतिवार सुबह महिला अधिकार संगठन की मंजू पाठक को खबर मिली कि नारी निकेतन में प्रतिभा की मौत हो गई है। उन्होंने इस बारे में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को बताया फिर खुद रिनी येसू, चांदनी मल्होत्रा समेत कई पदाधिकारियों के साथ नारी निकेतन पहुंच गई। मंजू पाठक के मुताबिक, नारी निकेतन में रखी गई दूसरी युवतियों से बातचीत में पता चला कि प्रतिभा कई दिन से बीमार थी मगर उसका इलाज नहीं कराया जा रहा था। प्रभारी अधीक्षिका बिंदू उपाध्याय ने बेहद बेरहमी की। बुधवार को हालत बिगड़ने पर नर्स सुषम्मा जार्ज उसे कॉल्विन ले गई, मगर भर्ती कर इलाज कराने की बजाय उसे दुबारा नारी निकेतन लेते आई। प्रतिभा तड़पती रही। मगर उसका उपचार नहीं कराया। एसडीएम वंदना त्रिपाठी ने कहा कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। खुल्दाबाद थाने की पुलिस ने शव को चीरघर भेजा लेकिन पंचनामा रिपोर्ट तैयार होने में देरी होने से बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। अब शुक्रवार को डॉक्टरों का पैनल वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें