फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर ने पैसा मांगा तो हुआ हंगामा

Mon, 03 Jun 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। कालका से हावड़ा जा रही कालका मेल के यात्रियों ने रविवार की शाम इलाहाबाद जंक्शन पर खूब शोर शराबा किया। कालका मेल के स्लीपर कोच में एक यात्री के बच्चे की तबीयत खराब हो गई थी। यात्री की डिमांड पर जंक्शन पर डॉक्टर को बुलाया गया। आरोप है कि बच्चे को देखने के बाद ड्रॉक्टर द्वारा फीस की मांग की गई। इस पर यात्री भड़क गए और यह कहने लगे कि ट्रेन में डॉक्टरों की फीस देने का कोई प्रावधान नहीं है। इस अफरा तफरी में ट्रेन जंक्शन पर 45 मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 12312 कालका मेल के एस फोर कोच की बर्थ नंबर 43 पर एन मंडल नाम का यात्री सवार था। बीच रास्ते उसके बच्चे की तबीयत बिगड़ी तो ट्रेन स्टाफ के माध्यम से इलाहाबाद सूचना भेजी गई। यहां शाम 5.46 बजे प्लेटफार्म नंबर चार पहुंचते ही रेलवे का चिकित्सक बच्चे को देखने के लिए पहुंच गया। आरोप है कि चिकित्सक ने बच्चा देखने के बाद अपनी फीस मांगी। इसके बाद ट्रेन में मौजूद अन्य यात्री हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख वहां जीआरपी के जवान मौके पर पहुंच गए। किसी तरह से लोगों को समझाबुझाकर शांत किया गया। इस संबंध में एनसीआर के सीपीआरओ संदीप माथुर का कहना है कि अगर यात्री की डिमांड पर रेलवे के चिकित्सक को बुलाया जाता है तो उसे उसका चार्ज देना पड़ता है। यह नियम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें