फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे होंगे डायोसिस के रुके कार्य, पादरी रेमंड पाल ने कहा, मैं बिशप नहीं मॉडरेटर्स कमिशरी

Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। चर्च ऑफ नार्थ इंडिया की लखनऊ डायोसिस के बिशप मॉरिस एडगर दान को लंबी छुट्टी पर भेजे जाने के बाद उनका कार्यभार देखने के लिए बतौर मॉडरेटर्स कमिशरी लखनऊ के पादरी रेमंड पाल शुक्रवार को इलाहाबाद पहुंचे। यहां आकर उन्होंने डॉयोसिसन के पदाधिकारियों से मुलाकात करके स्थितियों का जानकारी हासिल की। इस दौरान उनसे मिलने कई शैक्षिक संस्थाओं ने प्रमुख और गिरजाघरों के पादरी भी पहुंचे।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि डायोसिस से जुड़ी किसी भी प्रकार की अनियमितता को दूर करने सहित डायोसिस केविकास से जुड़े और रुके हुए काम प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि मॉडरेटर की ओर से उन्हें कार्यवाहक के रूप में मॉडरेटर्स कमिशरी बनाया गया है ताकि डायोसिस का काम सुचारू रूप से चल सके। दरअसल जब कोई बिशप किसी कारणवश अनुपस्थित होता या अवकाश पर जाता है तो वह किसी पादरी को कमिशरी नियुक्त करता है। यदि ऐसा नहीं हो पाता तो मॉडरेटर, बिशप की सलाह पर मॉडरेटर कमिशरी नियुक्ति करता है और मेरी भी नियुक्ति इसी रूप में हुई है।
इस दौरान डायोसिस के नियमित कार्य के अतिरिक्त जरूरी विषयों पर मॉडरेटर की अनुमति के बाद ही किसी तरह के नीतिगत निर्णय लिए जाएंगे। बकौल पादरी पॉल, मुलाकात के दौरान डॉयोसिसन के पदाधिकारियों ने सहयोग और समर्थन देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा, फिलहाल स्थायी रूप से तो नहीं लेकिन अन्य जिम्मेदारियों के साथ डायोसिस के कामकाज को भी बखूबी पूरा किया जाएगा। जल्द ही डायोसिस के शैक्षिक संस्थानों के प्रमुखों और पादरियों की बैठक भी बुलाई जाएगी।
विज्ञापन

चर्च ऑफ नार्थ इंडिया की सीनोड की कार्यकारिणी की बैठक के बाद मॉडरेटर डॉ.पीपी मरांडी की ओर से जारी पत्र के मुताबिक बिशप दान पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज होने से न सिर्फ लखनऊ डायोसिस बल्कि चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के लिए भी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसे में पूरे प्रकारण के निस्तारण तक बिशप दान को उनकी जिम्मेदारियों से विरत करते हुए पादरी रेमंड पाल की नियुक्ति की गई है ताकि नियमित कार्य प्रभावित न हो सके।
हाईकोर्ट के अधिवक्ता अरुण कुमार डीन ने पुलिस महानिदेशक से संपत्ति विवाद के आरोपी बिशप मॉरिस एडगर दान की गिरफ्तारी की मांग की है। शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने नए मॉडरेटर्स कमिशरी पादरी रेमंड पाल का स्वागत करते हुए कहा कि सीएनआई की सीनोड ने मसीही समाज के हित में उचित फैसला किया है। प्रेसवाता के दौरान मौजूद पादरी सुसेराज, पादरी विमल चंद्र, पादरी राजेंद्र बिंद, पादरी रामबाबू ने कहा कि उक्त फैसले से मसीही समाज प्रसन्न है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें