फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत के बाद हाइवे पर चक्काजाम

Fri, 03 May 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
मांडा। मिनी बस पलटने से घायल व्यक्ति की इलाज में लापरवाही के चलते मौत के बाद गुस्साए लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह मिर्जापुर मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि मिनी बस वालों ने ठीक से इलाज नहीं कराया इसलिए यह हादसा हुआ। तीन घंटे बाद पुलिस ने यह भरोसा देकर जाम खत्म कराया कि मिनी बस मालिक से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

चिलबिला गांव निवासी मेवालाल बिंद का 40 वर्षीय बेटा शिवप्रसाद बुधवार को सोबरी गांव के मुन्नू पटेल के साथ शहर गया था। दोपहर बाद वे दोनों मिनी बस से घर लौट रहे थे। मिर्जापुर मार्ग पर आईटीआई के पास अनियंत्रित होकर बस पलट गई। इस घटना में शिवप्रसाद के शरीर में गहरी चोट पहुंची। मुन्नू का हाथ टूट गया। उन दोनों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। खबर पाकर परिवार के लोग भी पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि कुछ देर बाद डॉक्टरों ने यह कहकर शिवप्रसाद को परिजनों के साथ भेज दिया कि उसकी स्थिति अब ठीक है। मगर घर पहुंचते ही रात में उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग अस्पताल ले जा रहे थे तभी उसकी सांस थम गई। गुस्साए लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे शिवप्रसाद का शव चिलबिला बाजार में मिर्जापुर मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया। पत्नी, बच्चे, भाइयों समेत परिवार और गांव के सैकड़ों लोग जमा थे। इससे दोनों तरफ जाम लग गया। पुलिस मनाती रही लेकिन परिजन अड़े रहे कि बस वाले पर कार्रवाई और मुआवजा दिया जाए। शिवप्रसाद की तीन बेटियों, एक बेटे और पत्नी का गुजारा कैसे होगा। करीब 11 बजे एसओ मांडा ने किसी तरह मुआवजा दिलाने और मुकदमा लिखने का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें